|

Tata Upcoming Electric Cars in 2023 | Tata Punch EV

Tata Upcoming Electric Car

साल 2022 अब खत्म होने आ गया है और नया साल 2023 जल्द ही लगने वाला है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है की कौन कौन सी इलेक्ट्रिक कार साल 2023 में आने वाली है। जो की इलेक्ट्रिक कार खरीदने के प्लानिंग में काफी मददगार होगी।

यह आर्टिकल, Tata की आने वाली नयी कारों (Tata Upcoming Electric Car in 2023) पर है जो की 2023 तथा आने वाले सालों में लांच की जाएगी।

भारत में अगर इलेक्ट्रिक कार की केटेगरी में देखे तो Tata Motors कंपनी ही सबसे अग्ग्रेसिव मूड में दिख रही है। जो की रोजाना इलेक्ट्रिक कार से जुडी नयी नयी Updates दे रही होती है।

ऐसे अगर आप इलेक्ट्रिक कार लेने के बारे में सोच रहे तो पहली चॉइस टाटा की इलेक्ट्रिक कार का ही रखना, क्यूंकि इसमें आपको अच्छे फीचर्स, लौ बजेट के साथ अच्छी सर्विस भी देखने को मिलेगी।

TATA Upcoming Electric Cars

टाटा की तरफ से आने वाले कुछ सालोँ में आने वाली सभी इलेक्ट्रिक कार को हमने निचे लिस्ट में बताये हुए है जिनकी जानकारी ऑफिसियल तथा Un-Official सोर्सेस के माध्यम से हमें मिली है।

  • Tata Punch EV
  • Tata Altroz EV
  • Tata Avinya
  • Tata Sierra
  • Tata Curvv

1. Tata Punch EV

Tata Punch EV

Tata Punch EV यह टाटा मोटर्स की तरफ से आने वाली चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी जोकि जनुअरी 2023 के Auto Expo में लांच हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार एक प्रकार से Micro SUV होगी जोकि Tata Nexon EV, Tigor EV तथा Tiago EV के बाद आने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी।

यह कार Alpha Architecture के मॉडिफाइड वर्शन Sigma Architecture पर आधारित होगी जोकि Tata Punch को सबसे सेफेस्ट कार बनाती है। यह इलेक्ट्रिक कार भी टाटा की अन्य कार की तरह Ziptron Technology Based होगी।

यह इलेक्ट्रिक कार की प्राइस Tata Tiago EV से थोड़ा ज्यादा होगी जो की Tata Tigor EV के कुछ वैरियंट्स से मिलती जुलती होगी।

और पढ़े : Tata Tiago EV All Detail | आपको यह खरीदनी चाइये और नहीं ?

2. Tata Altroz EV

Tata Altroz EV

Tata Altroz EV यह टाटा की तरफ से आने वाली पांचवी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है क्यूंकि इस कार से जुडी भी बहुत सी जानकारी काफी समय से बहार आ रही थी। परन्तु इस कर के लांच डेट से जुडी अभी तक कोई जानकारी बहार निकलकर नहीं आयी है। हालाँकि यह संभावना है की यह कार भी Auto Expo 2023 में लॉन्च हो सकती है।

यह कार एक प्रकार से हैचबैक इलेक्ट्रिक कार होगी जोकि 12 से 14 लाख रुपये के प्राइस रेंज में होगी। वही, इस इलेक्ट्रिक कार में 250 से 300 KM तक की रेंज देखने को मिलेगी।

यह इलेक्ट्रिक कार भी Ziptron Technology बेस्ड होगी ,वही इस कार में Agile Light Flexible Advanced Chasis सिस्टम का उपयोग किया होगा।

और पढ़े : Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

3. Tata Avinya

Tata Avinya Electric

Tata Avinya यह टाटा की एक कांसेप्ट (Concept) इलेक्ट्रिक कार है जो की Pure Electric होने वाली है। Avinya यह एक संस्कृत शब्द है। जिसका मतलब इनोवेशन होता है।

टाटा अविनय यह MPV प्रकार की इलेक्ट्रिक कार होगी जो की Multi Purpose के लिए उपयोग की जाएगी। यह इलेक्ट्रिक कार Next Generation 3 के Architecture (आर्किटेक्चर) पर आधारित है।

जिसमे कार के roominess (रूमिनेस्स), comfort (कम्फर्ट), safety (सेफ्टी) तथा innovative Technology (इनोवेटिव टेक्नोलॉजी) पर खास ध्यान दिया है।

यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 500Km तक की रेंज देगी। वही इसकी प्राइस 30 से 40 लाख की रेंज में होगी। यह इलेक्ट्रिक कार साल 2025 में लॉन्च की जाएगी।

Tata Avinya से जुडी सभी जानकारी हमने पहले से ही एक अलग आर्टिकल में बताये हुए है। जिसे आप निचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके पद सकते है

और पढ़े : [Upcoming] Tata Avinya Electric Car, Futuristic Design

4. Tata Sierra

tata sierra ev

Tata Sierra यह इलेक्ट्रिक कार टाटा ने 2020 के Auto Expo में रिवील किया था। यह कार एक प्रकार से फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV कार होगी। जो March 2023 में लांच हो सकती है।

यह इलेक्ट्रिक कार भी Ziptron Technology पर बेस्ड होगी जो की सिंगल चार्ज पर 400Km तक की रेंज देगी। इस कार की डिज़ाइन बहुत ही आकर्षित लगती है।

यह इलेक्ट्रिक कार Alpha Arc प्लेटफार्म पर आधारित होगी। वही इसकी प्राइस 14 से 16 लाख रुपये के रेंज में होगी।

और पढ़े : Tata Nexon EV से जुडी सम्पूर्ण जानकारी

5. Tata Curvv

tata curvv ev

Tata Curvv भी टाटा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों (Tata Upcoming Electric Car) में से एक है। यह कार एक प्रकर से SUV इलेक्ट्रिक कार होगी जो की Coupe डिज़ाइन के साथ आएगी। टाटा की यह कार भी एक कांसेप्ट कार है जो साल 2024 में लांच हो सकती है।

यह इलेक्ट्रिक कार भी Ziptron Technology पर आधारित होगी। जोकि सिंगल चार्ज में 400 से 500 Km तक की रेंज देगी। यह इलेक्ट्रिक कार की डिज़ाइन भी काफी आकर्षित लगती है।

यह इलेक्ट्रिक कार टाटा के Next Gen2 प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। जिसमे 5 लोगो के बैठने की कैपेसिटी होगी। वही इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइस 20 लाख रुपये के आस पास होगी।

और पढ़े : Byd Atto 3 इलेक्ट्रिक कार की सम्पूर्ण जानकारी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *